इरिमी और बीसीई के बीच 5 साल का शैक्षणिक सहयोग
मुंगेर, सितम्बर 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।भारतीय रेल के तकनीकी एवं प्रबंधकीय मानव संसाधन को और दक्ष बनाने की दिशा में एक और कदम भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान (इरिमी), जमालपुर ने बढ़ा दिया है। इरिमी महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा की अगुवाई में शुक्रवार को इरिमी और भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) के बीच दीर्घकालिक शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। समझौता पांच वर्षों के लिए किया गया है। इस दौरान इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (आईआरएमएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों में आधुनिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। समझौता पर इरिमी महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा एवं बीसीई भागलपुर के प्रतिनिधि आचार्य कुमार ज्योतिरादित्य की उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.