फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर,संवाददाता। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी देशों में बढ़े तनाव का असर अब आम लोगों पर भी दिखने लगा है। खखरेरु थाना क्षेत्र के कोट गांव निवासी मो. कैफ, तैब उल्ला व मो. यकीन इन दिनों अरब देश में नौकरी कर रहे हैं। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी रिहायशी बिल्डिंग से कुछ ही दूरी पर ईरान द्वारा दागी गई मिसाइल गिरी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घटना के समय सभी लोग ड्यूटी पर थे। कैफ ने बताया कि वह बिल्डिंग से निकलकर कार में बैठे ही थे कि कुछ दूरी पर धमाका हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बहरीन के रिफा इलाके में मिसाइल दागे जाने की सूचना मिली है। वहीं कुवैत के सालमिया इसरा नंबर तीन इलाके में रह रहे उमर रब खान ने बताया कि उनके निवास के पीछे स्थित बिल्डिंग में मिसाइल ग...