भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। ईरान हमले में जान गंवाए इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह के परिजन दिल्ली में लाचार और बेबस हैं। शनिवार को इराक में छुट्टी होने की वजह से कोई संपर्क नहीं हो सका। इंजीनियर का शव कब तक भारत पहुंचेगा, इसपर अभी कोई भी खुलकर कुछ नहीं बता रहे। दिल्ली में परिजनों के साथ मौजूद देवनंदन के मामा ससुर प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बताया कि पूरा परिवार परेशान है। जापान से उनका पुत्र शितिज भी एक दिन पहले पहुंच गया है। बेटा, बेटी, पत्नी सहित पूरा परिवार दिल्ली में है और सबके सब परेशान हैं। अभी तक कोई कुछ नहीं बता रहा है कि शव कब तक भारत पहुंचेगा। इस बीच विदेश मंत्रालय और इराक में इंडियन एंबेसी से भी संपर्क स्थापित किया गया। लेकिन जो जानकार लोग हैं बता रहे हैं कि चार-पांच दिन कम से कम लग सकता है। ऐसे में पूरे परिवार को...