नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- इराकी अदालत ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह से जुड़े होने के दोषी सात फ्रांसीसी नागरिकों को लंबी जेल की सजा सुनाई। ये सात लोग उन 47 फ्रांसीसी नागरिकों में शामिल थे, जिन पर आईएस से संबंध रखने का आरोप था। इन्हें पहले सीरिया में हिरासत में रखा गया था और पिछले साल मुकदमा चलाने के लिए इराक को सौंप दिया गया था।इराक की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने इनमें से छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि सातवें व्यक्ति को 15 साल की जेल की सजा दी गई। काउंसिल ने बताया कि इस दौरान बचाव पक्ष के वकील और फ्रांसीसी दूतावास के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।अदालत ने कहा कि ये सात लोग बेहद खतरनाक हैं, क्योंकि इन्होंने इराक की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया। इराक और सीरिया में अस्थिरता फैलाई और अन्य देशों में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ा...