इरशाद की मौत के विरोध में भाकपा माले ने निकाला मार्च
गोपालगंज, जून 12 -- गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के बालहा गांव निवासी इरशाद आलम की जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत के विरोध में शुक्रवार को भाकपा माले और इंसाफ मंच के बैनर तले बरौली में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की न्यायिक जांच कराने, दोषी पुलिस व जेल अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
मौके पर सभा प्रतिवाद मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना चौक पहुंचा। जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सुभाष सिंह कुशवाहा ने कहा कि जेल की कैदी की हुई मौत कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि हिरासत या जेल में बंद व्यक्ति की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। मौके पर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.