पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। महिला महाविद्यालय की बीएससी तृतीय की छात्रा इरम बी को मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय में एक दिन का डीएम बनाया गया। होनहार छात्रा ने जनसुनवाई की कमान संभाली और आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना। आत्मविश्वास के साथ डीएम के काम काज को परखा। शहर के राम लुभाई महिला महाविद्यालय की छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तमाम अन्य जानकारियां और बारीकियां बताईं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए नवाचार को सभी ने सराहा। प्रशासनिक अनुभव और कार्य प्रणाली को बताते हुए संघ लोक सेवा आयोग के जरिए इस पद पर नियुक्ति मिलने और अन्य गंभीर जानकारियां दी गई। छात्रा इरम बी ने इस अनुभव को जीवन का यादगार पल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.