इरफान हत्याकांड : आसिफ दुर्रानी की कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दाखिल
प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। करेली में हुए प्रॉपर्टी डीलर इरफान हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी आसिफ दुर्रानी को पुलिस जल्द कस्टडी रिमांड पर ले सकती है। करेली पुलिस ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिस पर 25 मई को सुनवाई होगी। पुलिस वारदात में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी और हत्या से जुड़े राज खोलने के लिए उससे पूछताछ करना चाहती है। आसिफ ने 20 मई को एक पुराने हत्या के मामले में सरेंडर किया था और इन दिनों जेल में है। इरफान हत्याकांड में उसकी बहन समेत दो आरोपी अब भी फरार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.