महराजगंज, सितम्बर 30 -- आजम खान के बाद अखिलेश यादव और सपा को सितंबर में दूसरी सौगात मिली है। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी मंगलवार शाम महराजगंज जेल से रिहा हो गए। लगभग 34 महीनों की लंबी कैद के बाद बाहर निकलते ही वे कलफदार सफेद कुर्ते में पुराने जोश और तेवर के साथ नजर आए। जेल के गेट खुलते ही समर्थकों ने उनका स्वागत किया। पत्नी और बच्चे दौड़कर गले लगे। अपने चिर परिचित अंदाज में हाथ ऊपर कर सभी का अभिवादन किया। सन रूफ वाली कार में खड़े होकर मीडिया और चाहने वालों को शुक्रिया कहा। इरफान ने इसे "न्याय की जीत" बताते हुए कहा, "अल्लाह का शुक्र है, अब हम फिर से जनता की सेवा के लिए तैयार हैं।" जेल प्रशासन के अनुसार 22 दिसंबर 2022 को इरफान सोलंकी को कानपुर जेल से प्रशासनिक आधार पर कड़ी सुरक्षा के बीच महराजगंज जिला कारागार में शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.