इरफान पठान से नाराज वसीम अकरम? बोले- जिसे सिखाया वो अब पाकिस्तान के खिलाफ.
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- संडे कैसा रहा पड़ोसियों.इरफान पठान की तरफ से यह ट्वीट अकसर देखने को मिलता है, जब बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया पाकिस्तान को धूल चटाती है। आईसीसी इवेंट हो या एशिया कप, ज्यादातर मल्टीनेशन मुकाबलों में भारत-पाकिस्तान मैच रविवार को ही होता है। ऐसे में अकसर इरफान पठान पड़ोसियों से यह सवाल जरूर पूछते हैं। इसके अलावा भी पाकिस्तानी के प्लेयर्स और उनके खिलाड़ियों को लेकर वह बयानबाजी करते रहते हैं। हालांकि यह सब पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम को पसंद नहीं। उन्होंने कहा कि एक समय पर उन्होंने इरफान पठान को टिप्स दिए थे, मगर आज वह पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ना कुछ ट्वीट करते रहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश के फैंस भी जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं। यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा रिटायरमेंट के लिए मान गए थे, सिलेक्टर्स के मैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.