भभुआ, दिसम्बर 19 -- 20 दिसंबर से रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होगी फुटबॉल प्रतियोगिता खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में खुशी की लहर, इरफान को मिली शुभकामनाएं भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी इरफान आलम का चयन प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वह बिहार टीम की ओर से रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 20 दिसंबर से आयोजित होने वाले संतोष ट्रॉफी फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे। इरफान के चयन से कैमूर जिले में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच खुशी का माहौल है। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद ने बताया कि इरफान फुटबॉल के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी हैं। वह अपने अनुशासन, खेल कौशल और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। संतोष ट्रॉफी जैसे राष्ट्रीय स्तर के मंच पर वह बिहार का प्रतिनिधि...