कोडरमा, दिसम्बर 25 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। इरगोबाद गांव से लापता तीन वर्षीय मासूम मो. सैफ अली (पिता-शमशेर आलम) की गुमशुदगी को लेकर बुधवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बच्चे की सकुशल व शीघ्र बरामदगी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोडरमा जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दशरथ पासवान ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राम लखन पासवान सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने जयनगर थाना का हवाला देते हुए मामले की गंभीरता से प्रशासन को अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन प्राप्त करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही ह...