इरगा में युवक ने घर में लगाई आग, लाखों का नुकसान, पकड़ा गया
हजारीबाग, मार्च 22 -- दारू प्रतिनिधि दारू थाना क्षेत्र के इरगा में एक युवक ने दो दिनों से आतंक मचा रखा था। घर की दो तला छत पर ईट पत्थर रखकर राहगीरों पर चला रहा था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। वह युवक बादल ठाकुर पिता रघुनंदन हजाम है। युवक ने शनिवार और रविवार दो दिनों से आतंक मचाया हुआ था। घर में किसी को घुसने नहीं दे रहा था। सभी बाहर का दरवाजा भी अंदर से बंद कर रखा था। उसका आतंक रविवार की दोपहर को और बढ़ गया। घर में रखे फ्रीज़, लैपटॉप, वाशिंग मशीन, कुर्सी सहित कई सामान घर से बाहर फेंक कर तोड़ दिया। उसके बाद घर में आग लगा दी। इसकी सूचना पुलिस और अग्नि शामक को दी गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशामक घटना स्थल पर पहुंची। ज़ब तक आग पर काबू पाया गया उसके पहले ही कई सामान जलकर राख हो गई थी। लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.