इरकी बाईपास पर कार से 267 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 24 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। डीएम छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुरुवार को रोकोझ्रटोको अभियान के तहत इरकी बाईपास पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक टोयोटा कार से 267 लीटर विदेशी शराब जब्त की। उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार के अनुसार मद्य निषेध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विभिन्न स्थानों पर नियमित वाहन जांच एवं रोकोझ्रटोको अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उक्त कार की जांच के दौरान विदेशी शराब जब्त की गई। कार में सवार पटना के धनरूआ निवासी विकास कुमार एवं रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वाहन को भी जब्त किया गया है। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कार्रबाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.