हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम ने राउप्रा विद्यालय तुलसीनगर में छात्रों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित किया। मंगलवार को विभागाध्यक्ष प्रो. साधना अवस्थी के निर्देशन में आयोजित शिविर में मशीनों द्वारा हुई जांच में कुछ बच्चों की सुनने की क्षमता कम पाई गई। डॉक्टरों के अनुसार, मोबाइल पर इयरफोन का अधिक प्रयोग इसका मुख्य कारण है। शिविर में डॉ. रुद्रकेश ने कानों की स्वच्छता और मेडिकल वेलफेयर अधिकारी विजय वर्मा ने स्वास्थ्य पर जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका बबीता रानी, डॉ. श्रुति, डॉ. उमेर, डॉ. अदिति, पार्वती जोशी, भावना कांडापाल, फिरोज बानू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.