मथुरा, जुलाई 16 -- महर्षि दयानंद जिला अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज कान संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की है, जिन्हें सुनने में कमी, कान में आवाज न आना या अन्य श्रवण संबंधी परेशानियां हैं। चिकित्सकों के अनुसार लंबे समय तक इयरफोन का इस्तेमाल और तेज आवाज में संगीत सुनने की आदत बच्चों व युवाओं में बहरापन बढ़ने का प्रमुख कारण बन रही है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ पांडेय ने बताया कि आज छोटे बच्चों से लेकर युवा तक घंटों कानों में इयरफोन लगाए रहते हैं और फुल वॉल्यूम में गाने सुनते हैं। यह भी पढ़ें- सिर्फ फैशन नहीं, सिक्योरिटी भी है वजह! क्यों सेलेब्स लगाते हैं Wired Headphones? आप भी बजट में चेक करें ये बेस्ट ऑप्शन इससे कान की नाजुक नसें प्रभावित होती हैं और लंबे समय तक ऐसा करने प...