प्रयागराज, जनवरी 22 -- विश्वस्तरीय कैंसर जांच की नवीनतम तकनीक, इलाज की एकीकृत प्रणाली, न्यूनतम समय व संसाधन में बेहतर निदान प्रबंधन पर संवाद के लिए बुधवार को तीन दिवसीय ऑनकोपैथोलॉजी कार्यशाला संगम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की ओर से प्रीतमदास प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में टाटा कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों समेत देश के 300 से अधिक डॉक्टर, पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और तकनीशियनों ने ट्यूमर बोर्ड पर विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने बताया कि ट्यूमर बोर्ड के माध्यम से कैंसर के संपूर्ण इलाज की प्रक्रिया एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगी। कैंसर मरीजों की जो रेडियोथेरेपी व कीमोथेरेपी होती थी उसकी जगह जरूरत के अनुसार इम्यूनोथेरेपी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.