गंगापार, जनवरी 7 -- नवाबगंज/कौड़िहार, हिन्दुस्तान संवाद। इन दिनों लगातार पड़ रहे कोहरे और भीषण ठंड का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। सीएचसी कौड़िहार की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ठंड के प्रकोप से सबसे अधिक बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को सीएचसी कौड़िहार की ओपीडी में रोजाना सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले में खराश, सांस की समस्या, अस्थमा, जोड़ों के दर्द और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ठंड और कोहरे के कारण इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.