हाथरस, जुलाई 10 -- वर्ष 2026 की हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट-कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पाटमेंट परीक्षा को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। जल्द ही परीक्षा को लेकर केंद्र का निर्धारण सुनिश्चित हो जाएगा। 28 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट-कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से पौने बारह बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा उसी दिन दोपहर की दो बजे से सवा पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में करीब 250 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जल्द ही परीक्षा केंद्र का निर्धारण जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: 28 जुलाई को होगी 10वी...