जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर ने रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन सिटी के सहयोग से भालूबासा कम्युनिटी सेंटर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 120 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। इसमें टाटा स्टील फाउंडेशन के एरिया ऑफिसर नवीन चंद्र दास के अलावा डॉक्टरों, रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों, मनोवैज्ञानिक तथा तकनीकी टीम का सहयोग रहा। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सलाह मनोवैज्ञानिक प्रीति सैनी द्वारा दी गई। शिविर का उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता, प्रारंभिक जांच और निवारक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना रहा। शिविर को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश पांडेय के अलावा रोटरैक्ट प्रतिनिधि हर्ष भारद्वाज, फहीम खान, निर्मल कुमार और प्रशांत कुमार की अहम भूमिका रही।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.