फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए इस बार की परीक्षा सिर्फ परिणाम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब उन्हें अपनी सफलता को और बेहतर बनाने का भी अवसर मिलेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहली बार कक्षा 12 के छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इनदिनों यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट की परीक्षाएं शुरू हैं। जिनमें इंटर में कुल कुल 29738 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इम्पू्रवमेंट परीक्षा की सुविधा अभी तक सीबीएसई और सीआईएससीई विद्यार्थियों को ही मिलती थी, लेकिन वर्ष 2026 से यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं भी इसका लाभ उठा सकेंगे। बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अप्रैल के अंत में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं इंप्रूवमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.