नई दिल्ली, मई 29 -- कंगना रनौत और इम्तियाज अली दोनों ही इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब 12 जून को दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता और इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा, दोनों एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। इन दो फिल्मों में से कौन सी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी, कौन सी नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।मैं वापस आउंगा वर्सेज भारत भाग्य विधाता आईएमडीबी समय-समय पर उन फिल्मों की लिस्ट अपडेट करता है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये लिस्ट आईएमडीबी के उस फिल्म के पेज पर व्यूज के हिसाब से तय की जाती है। आईएमडीबी की इस लिस्ट के मुताबिक, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आउंगा का है। ये फिल्म लिस्ट में पहले नंबर पर है। यह भी पढ़ें- 25...