इमोशनल नजरिए से फैसला गलत, लेकिन... उद्धव गुट छोड़ने वाले बागी सांसद निंबालकर क्या बोले
नई दिल्ली, जून 19 -- महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे शिवसेना (उद्धव) के सांसद ओमराजे निंबालकर ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि पार्टी छोड़ना भावनात्मक रूप से भले ही तकलीफदेह हो, लेकिन राजनीतिक रूप से जरूरी है। इस कदम के बारे में निंबालकर ने कहा कि वह एक बड़े असमंजस का सामना कर रहे थे। उन्होंने कहा, "इमोशनल नजरिए से यह फैसला गलत लगता है, लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से यह बिल्कुल सही है।" इसके साथ ही उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने और विकास कार्य कराने में आ रही चुनौतियों को भी बताया। ओस्मानाबाद के सांसद ने कहा कि उन्हें स्थानीय निकायों में अपने समर्थकों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है, जिससे उनके भविष्य के राजनीतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.