इमेशा दुलानी के शतक के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेके, T20I में सेंचुरी लगाने वाली दूसरी श्रीलंकाई खिलाड़ी
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- इमेशा दुलानी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ दमदार शतक लगाकर श्रीलंका को पहले टी20 मैच में जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। वह श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली दूसरी महिला बल्लेबाज बन गईं हैं। इमेशा दुलानी (नाबाद 101) शानदार शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह गेंदें शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।शतक लगाने वाली दूसरी श्रीलंका खिलाड़ी श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड अनुभवी चामरी अटापट्टू के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने 66 गेंद में 113 रन बनाए। 7 साल बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.