संतकबीरनगर, अक्टूबर 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लाक का इमिलीडीहा गांव विकास के दावों को आईना दिखा रहा है। यहां की हालत यह है कि मूलभूत सुविधाएं ही बदहाल हैं। टूटी सड़कें व नालियां, कूड़े के ढेर के बीच गुजरना, बदहाल शौचालय लोगों की समस्याएं बनी हैं। नालियां जाम होने से उठती दुर्गंध से परेशान लोग हर समय संक्रामक रोग फैलने को लेकर डरे रहते हैं। गांव की हालत बदतर हो गई है। गांव में जरूरी सुविधाओं की कमी से ग्रामीण लगातार दुश्वारियां झेल रहे हैं। गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पर उखड़ी कंक्रीट, सड़क पर पसरा गंदा पानी आवागमन में समस्या खड़ी कर रहा है। गंदी नाली और जल-निकासी की समस्या से लोग हर रोज दो-चार हो रहे हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र की हालत बदहाल है। जानकारी के बाद भी जिम्मेदार समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.