बलरामपुर, फरवरी 18 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। न्याय पंचायत उतरौला ग्रामीण क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में मंगलवार को फरवरी माह की संकुल शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय पंचायत के शिक्षक एवं शिक्षामित्रों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रेरक गतिविधियों, "हमारे प्रयास", एकेडमिक नियोजन, परीक्षा की तैयारी, अभ्यास कार्य, विभागीय प्राथमिकताओं तथा समेकन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों द्वारा लाए गए शिक्षण-अधिगम सामग्री का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। संकुल शिक्षक देश रत्न ने टीएलएम के माध्यम से प्रभावी प्रस्तुति देते हुए शिक्षण को सरल, रुचिकर और परिणाममुखी बनाने पर जोर दिया। इसी क्रम में न्याय पंचायत बिरदा बनिया भारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय लालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.