इमा के कराटेकारों ने जीते 5 स्वर्ण सहित 8 पदक
रांची, जून 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा में आयोजित सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी के कराटेकारों ने कुल 8 पदक जीते, जिनमें 5 स्वर्ण शामिल हैं। मारिया लवलीन खेस, बृष्टि मोनिका केरकेट्टा, शाइनी शिमोना टोप्पो, मिस्टी कुमारी और प्रीत सोनी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, सुनिधि एक्का और आदित राज ने रजत, जबकि हुजैफा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा और अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.