नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। निहाल विहार के चंदर विहार इलाके में शुक्रवार सुबह पांच मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। आग मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है, जिसने पार्किंग में खड़ी चार स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे पूरी इमारत में धुआं भर गया और ऊपरी मंजिलों पर रह रहे लोग फंस गए। हादसे के समय दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर कुल पांच लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही करीब 11:30 बजे दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एडीओ राजेश शुक्ला के नेतृत्व में राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद फ्लैट में फंसे दो पालतू कुत्तों को भी सुरक्षित बाहर निका...