इमारत में आग, चार लोग पहली मंजिल से कूदे
नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग में रविवार तड़के छह मंजिला इमारत की पार्किंग में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गया, जिससे लोग अंदर फंस गए। जान बचाने के लिए दो वर्षीय बच्चे समेत चार लोग पहली मंजिल से कूद गए, जिन्हें मामूली चोटें आईं और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दमकल विभाग के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे दो स्कूटर और एक बाइक में आग लगी, जिसने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे के अभियान में आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने तीसरे तल पर फंसे सुवेद, दुवेद, आरिफा और फराह को सुरक्षित बाहर निकाला। जान बचाने की जद्दोजहद में पहली मंजिल पर मौजूद 22 वर्षीय निखत, 50 वर्षीय रशीदा, 25 वर्षीय सोनी दो साल के बच्चे आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.