नोएडा, मई 4 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-4 स्थित इमारत की दूसरी मंजिल पर दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। दमकल की टीम ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्क्त के बाद आग को बुझाया। गनीमत रही कि आग भूतल और पहली मंजिल पर चल रहे कोचिंग सेंटर तक नहीं पहुंची। दमकल विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी थी और वहां से धुआं निकल रहा था। धुएं की मात्रा इतनी अधिक थी कि सांस लेना मुश्किल हो रहा था और दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। यह भी पढ़ें- सेक्टर-27 में घर के बाहर खड़ी कार जली ऐसे में रेस्क्यू और आग बुझाने का काम बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। अग्निशमन कर्मियों ने श्वसन यंत्र का इस्तेमाल किया और खिड़कियों को तोड़कर वेंटिलेशन की व्यवस्था की, ताकि धुआं बाहर निकल सके और अंदर...