रांची, फरवरी 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। इमारत ए शरीया की ओर से राज्यभर में एसआईआर को लेकर जागरुकता एवं प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। एक माह तक 24 जिलों के 56 स्थानों तक यह अभियान चला। इसमें आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक जिम्मेदार और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये जानकारी प्रेसवार्ता में इमारत ए शरीया के महासचिव मुफ्ती सईदुर्रहमान कासमी ने दी। बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों ने यह जिम्मेदारी स्वीकार की है कि वे धर्म, मस्लक और समुदाय का भेद किए बिना हर नागरिक का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इमारत-ए-शरीया का यह अभियान पूर्णतः सुधारात्मक, निर्माणात्मक और जनहित आधारित रहा है। इसका किसी भी राजनीतिक दल या राजनीतिक लाभ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से पहले पैरंटल मैपिंग का कार्य ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.