इमारतों की फायर सेफ्टी के लिए एक माह का समय, फिर कार्रवाई तय
लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- जिले में होटल, अस्पताल, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। उप्र अग्निशमन एवं आपात सेवाओं के तहत कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में 'अग्नि सुरक्षा गोष्ठी' का आयोजन हुआ, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने की। संचालन जिला अग्निशमन अधिकारी अक्षत शर्मा ने किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह बैठक सभी की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखकर आयोजित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन और प्रतिष्ठानों के संयुक्त प्रयास से ही बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सभी फायर सेफ्टी उपकरण हर समय क्रियाशील रहें, यह प्रत्येक प्रतिष्ठान की नैतिक जिम्मेदारी है। भवनों में पर्याप्त वेंटिलेशन और सुरक्षित एग्जिट व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.