इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस
मुरादाबाद, जून 25 -- नो मोहर्रम के मोके पर गुरुवार को नगर में शिया एवं अहले सुन्नत समुदाय द्वारा संयुक्त रूप से अलम मुबारक का जुलूस निकाला गया। जुलूस "लब्बैक या हुसैन", "हुसैन जिंदाबाद" और "हाय हुसैन" की सदाओं के बीच निकाला। शिया समुदाय के इमामबाड़ों और अज़ाखानों से अलम मुबारक बरामद किए गए। मोहल्ला कुरैशियान स्थित अज़ाखाने से मातमी जुलूस प्रारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान मेंहदी नकवी, काशिफ अब्बास काज़मी और अजहर अब्बास नकवी ने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी और उनके बताए हुए इंसानियत, न्याय तथा अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्बला का पैगाम हर दौर में मजलूमों की हिमायत और जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- चरौरा-औरंगाबाद में जुलूस निकाले मातमी जुलूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.