सीवान, जून 27 -- सीवान। शहर के शेख मोहल्ला स्थित सूफी अब्दुल गनी चौक पर हजरत इमाम हुसैन की याद में 6 मोहर्रम को मजलिसे इमाम हुसैन अलै. का आयोजन अबद व एहतराम के साथ किया गया। देर रात तक चली महफिल में नात नौहा, मनकबत, मर्सिया व तकरीरों के माध्यम से हुसैनियत का पैगाम दिया गया। मजलिस में जनाब फारूक सिवानी के कलाम को भी खूब सराहा गया। नवाज फारूक के कलाम को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। सचिव डॉ. अली असगर सीवानी ने कहा कि यदि जिंदगी में कभी गहरा गम मिले तो हजरत इमाम हुसैन के गम को याद कर लेना चाहिए, क्योंकि उससे इंसान के अपने दुखों का बोझ हल्का हो जाता है। यह भी पढ़ें- जाले:खेमा में जब आया लाश खून में डूबा असगर का, चीख उठी... मास्टर नयाज अहमद ने भी महफिल में खूब रंग जमाया। इरशाद आलम ने अपने कलाम के जरिए खुदा का जिक्र किया। मशहूर शायर व उर्दू एक्शन ...