इमाम हुसैन की याद में निकाला ताजियों का जुलूस,
हाथरस, जून 26 -- सहपऊ। कस्बा सहपऊ में मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को धार्मिक आस्था और गमगीन माहौल के बीच ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से ताजियों के जुलूस निकाले गए। जो निर्धारित मार्गों से होते हुए यादगार पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और "या हुसैन" की सदाओं के बीच इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश की। अंत में ताजियों को पुराने थाने पर रखकर वहां पर मेला लगा जिसमें जमकर खरीदारी हुई। शाम को धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन की याद में निकाला ताजियों का जुलूस, जुलूस के दौरान युवाओं ने अनुशासन बनाए रखा, जबकि बच्चों में भी खासा उत्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.