लातेहार, जून 29 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड की बारी पंचायत के हुचलू गांव में मुहर्रम के मौके पर रविवार की रात अकीदत के साथ जलसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान रोबेन उरांव और झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मो नौशाद अंसारी ने फीता काटकर किया। जलसे की शुरुआत मौलाना ताजउद्दीन और मौलाना फैजान रजा ने तिलावते कुरआ से की। जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना नौशाद अनवर (औरंगाबाद), कारी जिब्रिल और कारी एजाज (छतरपुर) ने किया। कारी एजाज ने कहा कि मुहर्रम का महीना हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी, सब्र और इंसाफ की सीख देता है। उन्होंने लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News नूरसराय में निकाला गया ताजिया जुलूस कार्यक्रम में नात-ए-पाक और शायरी की शानदार प्रस्तुतियों ...