इमाम हुसैन का बलिदान पूरी इंसानियत के लिए मिसाल
सिद्धार्थ, जून 23 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। कर्बला की धरती पर हजरत इमाम हुसैन का बलिदान पूरी इंसानियत के लिए एक मिसाल है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में न्याय, शांति और भाईचारा कायम किया जा सकता है। इस बात को मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझकर जिंदगी गुजारने की जरूरत है। यह बातें डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम भटंगवा में आयोजित दस दिवसीय तकरीर कार्यक्रम के छठवें दिन सोमवार रात मौलाना नौशाद अहमद ने संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कर्बला का संदेश केवल मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है। यह अन्याय अत्याचार और झूठ के खिलाफ खड़े होने तथा सत्य और न्याय का साथ देने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- 72 शहीदों का जिक्र सुनकर अकीदतमंदों की आंखे हुई नम मौलाना ने कहा मुहर्रम के दिनों में लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.