रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहादत-ए-इमाम हुसैन और शहीदान-ए-कर्बला की याद में शिया समुदाय की ओर से 9वीं मोहर्रम (शब-ए-आशूर) के मौके पर गुरुवार को मातमी जुलूस निकाला। जुलूस विश्वकर्मा मंदिर लेन स्थित अनवर आर्केड से निकाला। जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग से गुजरते हुए मेन रोड, अंजुमन प्लाज़ा चौक, डॉ. फतहउल्लाह रोड, विक्रांत चौक होते हुए मस्जिद-ए-जाफरिया पहुंचा। इस दौरान जुलूस में शामिल अजादारों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में सीनाजनी की। हाय हुसैन प्यासे हुसैन का नारा लगाया। इससे पहले अनवस आर्केड में मजलिस ए शबे आशुरा का आयोजन किया गया। मजलिस को संबोधित करते हुए मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम व खतीब हजरत मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने अपने कहा कि शबे आशूर कयामत की रात है। यह भी पढ़ें- दहकते अंगारों पर गुजरे अजादार, 'या हुसैन' की ग...