अमरोहा, मार्च 6 -- सैदनगली। कस्बे के इमामबारगाह पीर जी मुस्तकीम अली में दूसरे इमाम हजरत हसन मुजतबा अलैहिस्सलाम की यौमे विलादत के सिलसिले से गुरुवार रात नूरानी जश्न हुआ। जश्न का आगाज मुहम्मद हैदर ने हदीसे किसा की तिलावत से किया। डॉ.लईक हैदर ने खुदा की हम्द व नाते रसूल पढ़ी। इसके बाद रियाजुल हसन, गुलाम हैदर रिजवी, एजाज मुर्तजा, शबीह हैदर, मुहम्मद अब्बास, अम्मार हैदर, अली काशिफ, फिरोज हैदर रिजवी, हसन मेहदी, मिसाल अब्बास, मुहम्मद जैद, रिहान अब्बास, अली रजा, यूसुफ, निहाल, शनावर आदि ने इमाम हसन की शान में कलाम पढ़े। मौलाना हाजी कम्बर अली ने तकरीर में कहा कि आखरी रसूल के बड़े नवासे दूसरे इमाम हजरत हसन मुजतबा अलैहिस्सलाम की विलादत 15 रमजान को हुई थी। इमाम का नाम हसन है और मशहूर लकब मुजतबा है। इमाम ने सारी दुनिया को अमन, सुकून, आपसी मेलजोल का संदेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.