हाथरस, फरवरी 10 -- सिकंदराराऊ। कस्बा में रविवार रात्रि उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में मस्जिद के बाहर जमकर उत्पात मचाया। घटना 8 फरवरी की रात करीब 10 बजे मोहल्ला काजियान स्थित मस्जिद की हैं | मुहम्मद आरिफ के अनुसार मोहल्ला काजियान निवासी सोनपाल यादव उर्फ सोना पुत्र बाबूलाल यादव नशे की हालत में मस्जिद के गेट पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने वहां मौजूद इमाम रिजवान पुत्र जहीर अहमद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और माहौल खराब करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने मस्जिद के गेट पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आरोपित ने इमाम को जान से मारने की धमकी भी दी और हंगामा करने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.