गोंडा, जून 24 -- गोंडा, संवाददाता। मोहर्रम की सातवीं तारीख को इमाम बारगाह हुसैनिया से मेहंदी का जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। शिया मोहर्रम कमेटी के के सदर डॉ. आबिदी की रहबरी में जुलूस में शामिल बड़ी संख्या में अकीदतमंद शरीक हुए और या हुसैन-या अली की सदाओं से माहौल गमगीन रहा। मेहंदी के ताबूत को देखकर अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान नौजवानों ने सीनाजनी और मातम कर शहीदाने कर्बला को याद किया। अजादारों के लिए शर्बत, पानी और तबर्रुक का इंतजाम किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रही। जुलूस के समापन पर डा. आबिदी ने शहीदाने कर्बला की कुर्बानी को याद करते हुए इंसानियत, भाईचारे और सब्र का पैगाम दिया। यह भी पढ़ें- शान ए शौकत से निकला सातवीं मोहर्रम का जुलूस यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ निकला सातवीं का जुलूस...