इमाम जैनुल आबेदीन का शबीहे ताबूत बरामद
अमरोहा, जुलाई 13 -- चौथे इमाम हजरत जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की यौमे शहादत पर शनिवार की रात को शबीहे ताबूत बरामद हुआ। शबबेदारी कर शनिवार सारी रात नोहेखुवानी और सीनाजनी हुई। जानकारी के मुताबिक देर रात इमामबारगाह फातेमा दख्खिन में मजलिस हुई, जिसमें सोजखुवानी शरफ बाकरी व मिसाल बाकरी ने की। मजलिस को दिल्ली से तशरीफ लाए मौलाना कारी अहमद हसन ने खिताब करते हुए चौथे इमाम हजरत जैनुलआबेदीन अलैहिस्सलाम की शहादत का जिक्र किया, जिसे सुनकर अजादार रोये। मजलिस के बाद शबबेदारी का आयोजन हुआ जिसमें सारी रात नोहे पढ़े गए और मातम किया गया। इसमें स्थानीय अन्जुमन पंजेतनी के अलावा अन्जुमन कारवाने कर्बला बनारस, अन्जुमन सिपाहे हुसैनी भनोली सुल्तानपुर, अन्जुमन दुआए जेहरा मुजफ्फरनगर, अन्जुमन हैदरी साखनी बुलंदशहर, अन्जुमन हाशमी इकरोटिया, अन्जुमन हैदरी बुकनाला, अन्जुमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.