बोकारो, नवम्बर 9 -- इमामुल हई खान विधि कॉलेज में नये आपराधिक कानून विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता रांची से आये हुए डॉ अविनाश कुमार व डॉ सीमांशु दास ने प्रभावशाली व्याख्यान दिया। डॉ अविनाश कुमार ने बीएनएसएस को व डॉ सीमांशु दास ने बीएनएस को विस्तारपूर्वक समझाया। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव डॉ आर ए खान ने सभी का स्वागत किया। क्रार्यक्रम में कॉलेज के र्निदेशक डॉ एस आर खान, प्राचार्य डॉ ए आर प्रधान व अन्य सभी टीचिंग स्टाफ व नन टीचिंग स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रो. सुचित्रा रानी हलधर ने किया व धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रो. एस जियाउल्लाह ने किया। इस अवसर पर कॉलेज में काफी संख्या में छात्र व छात्राएं शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.