बोकारो, अगस्त 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। इमामुल हई खान विधि कॉलेज व अल-हबीब टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का समापन धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दोनों कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अल-हबीब टीचर ट्रेनिंग ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि एवं दोनों कॉलेजों के संस्थापक डॉ. आरए खान ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटे खेल के मैदान में समय देना चाहिए। इससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है तथा बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएवी-4 में बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप खेल विद्यार्थियों में अनुशासन...