बोकारो, मई 3 -- इमामुल हई खान विधि कॉलेज व अल-हबीव शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की ओर से संयुक्त रूप से मजदूर दिवस पर अल-हबीब ऑडिटोरियम में एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों ही कॉलेज के सभी टीचिंग, नन टीचिंग स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व दोनो कॉलेज के संस्थापक व सचिव डॉ आरए खान ने अपने व्यक्तिगत संघर्ष के दिनों को याद किया व अनुभव साझा किया। बताया कि वह किस प्रकार उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों के उत्थान के लिए योगदान किया। इस व्याख्यान माला में दोनों ही कॉलेज के प्राचार्य डा क्याम जेहरा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर श्रमिक एकता का आह्वान, यूनियन ने जताई नीतियों पर नाराजगी अन्य वक्ताओं में इगामुल हई खान विधि कॉलेज की ओर शिक्षक प्रो. डॉ सुरज कुमार, सह...