फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। यमुना नदी में गिर रहे गांवों के गंदे पानी को रोकने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से नदी किनारे एसटीपी बनाने की योजना तैयार की गई है। इमामुद्दीनपुर गांव में साढ़े तीन एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जाएगा। इस योजना पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी यमुना में गंदा पानी छोड़े जाने को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। पूर्व में मोहना और छांयसा पंचायतों को भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि यमुना के दूषित पानी का असर पेयजल, पशुओं और खेती पर पड़ रहा है। नदी किनारे लगे रेनीवेल से शहर को पानी की आपूर्ति होती है, इसलिए प्रदूषण रोकना जरूरी हो गया है।

एसटीपी की क्षमता और लाभ यह एसटीपी केवल इमामुद्दीनपुर ही नहीं, बल्कि शाहजहांपुर, फज्जु...