इमामी का पहली तिमाही का मुनाफा 15 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- कोलकाता। सौंदर्य प्रसाधन एवं स्वास्थ्य उत्पाद बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी इमामी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 139 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 15 प्रतिशत की गिरावट है। कंपनी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा, कच्चे माल की लागत में 29 प्रतिशत की भारी भरकम बढ़ोतरी के कारण उसका मुनाफा कम हुआ है। हालांकि इस दौरान परिचालन से कंपनी का राजस्व 15 प्रतिशत बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- शहद से घी तक...डाबर के इन प्रोडक्ट्स पर FSSAI की सख्ती, शेयर बेचने की होड़ यह भी पढ़ें- मोदी परिवार में सुलह के संकेत, दौड़ पड़ा सिगरेट बनाने वाली कंपनी का शेयर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.