इमामिया एजुकेशन सोसाइटी ने मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया
सहारनपुर, जून 15 -- नानौता। इमामिया एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नगर के कसरे जेहरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त अमीर अहमद जैदी, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक सैय्यद मोहम्मद मेहंदी ने बताया कि इमामिया एजुकेशन सोसायटी पिछले 17 वर्षों से लगातार इस सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.