इमामबाड़ों और ताजिया जुलूस मार्गों पर सफाई के लिए सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, जून 21 -- मंडी धनौरा। आगामी मोहर्रम को ध्यान में रखते हुए अंजुमन ताजियादार कमेटी ने इमामबाड़े व ताजिया जुलूस मार्गों पर नगर पालिका प्रशासन से विशेष सफाई अभियान की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को संगठन के बैनर तले कार्यकर्ता नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचे। यहां पालिका अध्यक्ष को दिए ज्ञापन के माध्यम से कमेटी ने स्पष्ट किया है कि 23, 25 व 26 जून को मोहर्रम के आयोजनों के दौरान नगर के सभी इमामबाड़ों में सुबह से शाम तक स्वच्छता बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही, ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों की विशेष रूप से सफाई करने, वहां कीचड़ या गंदगी न होने देने और समुचित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। यह भी पढ़ें- इमामबाड़ों और ताजिया जुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.