अयोध्या, जनवरी 1 -- अयोध्या। अंजुमने गुंचये मजलूमिया के सदस्य मंजर अब्बास पुत्र स्व. मंसूर अली की मजलिस-ए-सोयोम शुक्रवार को इमामबाड़ा जवाहर अली खां में सुबह नौ बजे कुरानख्वानी की बाद होगी। मजलिस को मौलाना सै.नदीम रजा जैदी खिताब करेंगे। मजलिस के उपरांत मजलूमिया नौहाख्वानी करेगी। 62 वर्षीय मंजर अब्बास का निधन दो दिन पहले सऊदी अरब के मदीना शहर में हो गया था। वहीं पर स्थित कब्रिस्तान जन्नतुल बकी में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया था। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.