अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब द्वारा हजरत अली इबने अबू तालिब को अपना उत्तराधिकारी बनाये जाने की याद में चार जून को इमामबाड़ा जवाहर अली खां में जश्न ईद-ए-गदीर मनाया जाएगा। जश्न ईद-ए-गदीर के उपलक्ष्य में चार जून की रात नौ बजे से 12.30 बजे इमामबाड़ा जवाहर अली खां में महफिल आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम की बड़े पैमाने पर शिया समुदाय के लोगों और शहर की सभी अंजुमनों ने खास तैयारी की है। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक मौलाना सै.नदीम रजा जैदी ने बताया कि इस महफिल में ख्याति प्राप्त शायर-ए-अहलेबैत हिलाल लखनवी, फैय्याज रायबरेलवी, करताब करबलाई, आजम सुलतानपुरी शामिल होकर अपने कलाम पेश करेंगे। 18 जिलहिज पांच जून को आमाल-ए-गदीर का आयोजन 1.30 बजे दिन में दुकाना मस्जिद में कराया जाएगा। इसके बाद दो बजे अप...